खबरेझारखंडराज्य

पांकी के अम्बाबर में रामनवमी के अवसर पर चैता दोगला कार्यक्रम का आयोजन

रांची, सुप्रिया सिंह

रांची।पांकी के अम्बाबर में रामनवमी के शुभ अवसर पर चैता दोगला का कार्यक्रम आयोजन किया किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन के पलामू प्रमंडल के प्रभारी सह पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ में पांकी पूर्वी की जिला परिषद सदस्य बहन श्रीमती लवली गुप्ता जी संयुक्त रूप से मिल कर कार्यक्रम की सशुरुआत की।

डॉ अमित ने लोगो को संबोधित कर कहा भक्ति जागरण से आस पास का वातावरण भक्तिमय होता है तथा स्थल पवित्र होता है इस तरीके के आयोजन से आपसी भाईचारगी बनती है लोगो से अपील करते हुए  डॉ अमित ने कहा शांति और मर्यादा पूर्वक कार्यक्रम का आनंद ले और कार्यक्रम सफल बने  कार्यक्रम में डॉ अमित में कमिटी के सदस्य को आर्थिक मदद भी किए और बोले हम हर सुख दुख में सदैव उनके साथ है चाहे दिन हो या रात पांकी विधानसभा की जनता उनका परिवार का हिस्सा है,उनके साथ अमनदीप पांडेय,विकाश पाण्डेय, राजिव रंजन शुक्ला,मुकेश पांडेय,गणेश वर्मा,संभु सोनी,विकाश उपाध्याय,चुनमुन सिंह,राधेश्याम सिंह,अवधेश सिंह,संतु गुप्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close