खबरेबिहारराज्य

दो लाख लोग कम्युनिटी किचेन में कर रहे भोजन

मोतिहारी, 23 अगस्त : बिहार के पूवी चंपारण जिले में राहत पर आफत हो गयी है। सभी पीड़ितों तक राहत कार्य पहुंचाने का प्रशासन ने दावा किया है, लेकिन मोतिहारी में प्रतिदिन पौने दो लाख बाढ़ पीड़ितों को कम्युनिटी किचन में भोजन कराया जा रहा है। कोई भूखा नहीं रहे और हर पीड़ित तक सूखा राशन पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

बुधवार को छठे दिन भी एयर ड्रॉपिंग की गयी और जहां पहुंचने का कोई साधन नहीं है वहां-वहां राशन पहुंचाया गया। यह जानकारी जिलाधिकारी रमन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि जिले के 240 पंचायतों की 22 लाख 18 हजार आबादी इस बाढ़ से प्रभावित हुई है। 22 प्रखंडों के 240 पंचायतों में बाढ़ ने कोहराम मचाया है। 207 पंचायतों की पूरी आबादी व 33 पंचायतों की आंशिक आबादी प्रभावित हुई है। चूड़ा की कमी होने के कारण भागलपुर से मंगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close