खबरेविदेश

नासा ने 12 नए अंतरिक्ष यात्रियों को चुना , सात पुरुष और पांच महिला शामिल

केप केनेवरल/वॉशिंगटन, 08 जून = नासा ने बड़ी संख्या में आए आवेदनों में से 12 नए अंतरिक्षयात्रियों को प्रशिक्षण के लिए चुना है। नए सदस्यों में सात पुरुष और पांच महिला शामिल हैं| बताते चले कि, नासा के कॉर्प्स में पहले से मौजूद 44 अंतरिक्षयात्रियों के दल में ये नए सदस्य शामिल होंगे|

म्‍यांमार के लापता सैनिक विमान का मलबा समुद्र में मिला, 100 से अधिक लोग थे सवार

अंतरिक्ष में जाने के लिए 18,300 से ज्यादा इच्छुक लोगों ने इस बार आवेदन किया था। पहली बार नासा में इतनी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इससे पहले 1978 में 8,000 आवेदन आए थे, जो खुद में एक रेकॉर्ड था। उस समय स्पेस शटल लॉन्च होने के करीब था।

दो सालों के प्रशिक्षण के बाद ये नए सदस्य कमर्शल रॉकेट्स में सवार होकर इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन का सफर करेंगे या नासा के अराइयन स्पेसक्राफ्ट में चांद की सीमा से परे उड़ान भरेंगे। उनकी आखिरी मंजिल मंगल ग्रह हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close