Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

नेपाल से पाक सेना का पूर्व लेफ्टिनेंट लापता, भारतीय सीमा पर अलर्ट जारी.

रक्सौल (पूर्वी चम्पारण-भारत-नेपाल सीमा), 12 अप्रैल = पाकिस्तान सेना का पूर्व लेफ्टिनेंट भारत नेपाल सीमा से लगे नेपाल के लुम्बनी से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। इसकी खबर मिलते ही सनसनी फैल गई है। पाकिस्तानी दूतावास ने गत सप्ताह के शुक्रवार को इसकी जानकारी नेपाल सरकार को दी। तब जाकर खोज शुरू हुई। लेकिन आजतक कुछ पता नहीं चल पा रहा है। यह जांच का विषय बन गया है क़ि उसे जमीन खा गई या आसमान निगल गया। इस मामले में कोई आशंका के मद्देनजर भारतीय खुफिया विभाग ने भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है।

नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता सर्वेन्द्र खनाल ने हबीब की खोज तलाश के लिए एक टीम का गठन किया है। फिलहाल नेपाल पुलिस के विशेष ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय पोखरा एवं जिला पुलिस रुपनदेही की पुलिस खोज में जुटी हुई है। बताया गया है क़ि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने नेपाल स्थित पाक दूतावास को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार हबीब ने बुधवार को नेपाल के लिए उड़ान भरा था| एक सप्ताह बाद तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

असम की जेलों में कैदियों की बदहाली पर राज्य सरकार से सुको ने मांगा जवाब.

इधर, हबीब के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद भारतीय खुफिया विभाग की नींद उड़ी हुई है। सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह अभी खुलासा नहीं हुआ है क़ि हबीब के भगवान बुद्ध की जन्म भूमि लुम्बनी आने का मकसद क्या था। बता दें क़ि काठमांडु का पाकिस्तानी दूतावास भारत विरोधी गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। इसलिए इसे सहजता से नहीं लिया जा सकता।

Related Articles

Back to top button
Close