उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पहले हाथ की नश काटी फिर छत से कूदकर युवक-युवती ने की खुदखुशी ? पुलिस के लिए बनी पहेली

लखनऊ, 05 जनवरी :  राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र में सूरजदीप कॉम्प्लेक्स परिसर में शुक्रवार की सुबह युवक-युवती के दो शव लोगों ने देखे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर प्रारम्भिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। शवों के हाथ पर कटे का निशान और बहते खून को देखकर पुलिस दोनों के द्वारा आत्महत्या की आशंका जता रही हैं। 

हजरतगंज इलाके के जॉपलिंग रोड पर सूरजदीप कॉम्प्लेक्स परिसर में सुबह सात बजे के करीब लोगों दो शवों को देखा। शवों के आसपास खून फैला हुआ था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हजरतगंज और उपनिरीक्षक ने आसपास खड़े लोगों को वहां से हटाया। फिर शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जय नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी हजरतगंज वहां पहुंच चुके हैं। 

थानाध्यक्ष आनन्द कुमार शाही ने बताया कि दो शव मिले हैं। एक युवक और दुसरा युवती का हैं। दोनों के हाथों की नश कटी हुई है और इससे अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि दोनों ने एक साथ हाथ की नश काटकर आत्महत्या की होगी। 

हाथ की नश काटकर छत से लगाई छलांग ?

उन्होंने बताया कि शवों के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं दिखलायी पड़ा है। आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी है। मरने वालो की शिनाख्त की जा रही है। दोनों ने घरेलू कपड़े पहन रखें हैं। शवों के निकट ही एक मोबाइल फोन मिला है, जिसमें सिम कार्ड नहीं हैं। वहीं काम्पलेक्स के चौकीदार ने पुलिस को एक बयान देते हुये बताया है कि सुबह चार बजे वह चाय पीने गया तो उस समय तक कोई शव नहीं था। जब वह लौटा है तो उसने दो शवों को पड़ा देखा। वहीं पास में एक मोबाइल फोन भी पड़ा था। हो सकता है कि दोनों लड़क-लड़की ने पहले नश काटी हो और फिर काम्पलेक्स की छत से छलांग लगा दी हो। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close