खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : एक ही दिन में माँ-बेटी सहित चार महिलाओं से छेड़छाड़ , मामला दर्ज

मुंबई, 02 फरवरी, : पालघर जिले के वसई विरार क्षेत्र में एक दिन में छेड़छाड़ के चार मामले सामने आये हैं। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पहली घटना वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नायगांव स्थित रश्मि पिंक सिटी की हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति सड़क पर एक कुत्ते को पीट रहा था। तभी वहां से गुजर रही रश्मि पिंक सिटी निवासी एक महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला से गाली गलौज व छेड़छाड़ की। बीच बचाव में आई पीड़िता की बेटी से भी व्यक्ति ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने वालीव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

दो मुंह वाले सांप की इस तरह करते थे तस्करी , पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर किया गिरफ्तार

दूसरी घटना वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के चिचपाडा इलाके की है। यहां रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके क्षेत्र का रहने वाला एक नामक युवक उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। महिला के मना करने पर उसने उसके बच्चे व पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने क्षेत्रिय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। तीसरी घटना विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पूर्व गोपचर पाडा स्थित बाबा नगर की है।

यहां एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के वक्त लड़की बिल्डिंग से नीचे दुकान जा रही थी। जब लड़की चिल्लाने लगी तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354, 354अ, 7,8 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चौथी घटना नालासोपारा पूर्व के तुलींज पुलिस स्टेशन अंतर्गत शांति पार्क इलाके की है। यहां गुरुवार की दोपहर एक 16 वर्षीय किशोर ने 25 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की है। घटना के वक्त पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ कपड़े खरीदी कर घर जा रही थी। घटना के बाद महिला के परिजनों ने किशोर की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close