खबरेमहाराष्ट्रराज्य

पालघर पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार , सैकड़ो मामलों की हुई सुनवाई

नालासोपारा:- बढ़ते जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा जनता दरबार लगा , उनकी समस्याओं के निवारण का निर्देश दिया है। इसी क्रम में शनिवार को पालघर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह द्वारा नालासोपारा पश्चिम पुलिस स्टेशन में जनता दरबार लगाया गया। जिसके तहत सैकड़ो पेंडिंग पड़े मामलों की सुनवाई की गई।

बता दें कि पुलिस महासंचाल द्वारा दिए गए निर्देश के बाद पालघर जिला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह द्वारा सभी पुलिस स्टेशनों में शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर हर शनिवार के दिन शिकायतकर्ता और दुसरे पक्ष को बुलाकर उनके शिकायत का निराकरण किया जाएगा। इसी के प्रारंभ में शनिवार को गौरव सिंह द्वारा नालासोपारा (पश्चिम) स्थित पुलिस स्टेशन के प्रांगण में जनता दरबार लगाया गया।

पालघर जिला : पेप्सी को लेकर हुई तलवार बाजी , एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

इस दौरान लगभग 200 से अधिक लोगो ने अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान आये सभी लोगो की शिकायते सुनकर उन्होंने अपनी डायरी में नोट किया। तथा मामले को संबंधित जांच अधिकारी द्वारा जल्द से जल्द सुलझाने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने किस मामले को कैसे सुलझाया जाये इसपर मार्गदर्शन दिया। अधिकांश शिकायतों को तत्काल निवारण किया गया। इस दरबार मे वालीव, माणिकपुर, वसई गाँव एवं अर्नाला पुलिस स्टेशन आदि क्षेत्रों के लोग भी अपनी शिकायत लेकर दरबार मे उपस्थित रहे। इस दौरान वसई-अपर पुलिस अधीक्षक विजयकांत सागर के साथ ही तालुका के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close