Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

5 में से 4 राज्यों में भाजपा का परचम , उतराखंड, गोवा के सीएम हारे

National.नई दिल्ली, 11 मार्च= उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब,मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक जो रूझान मिल रहे हैं उसमें उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस भाजपा से पीछे चल रही है। अब तक के रूझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है जबकि 301 सीटों पर वह लगातार बढ़त बनाए हुए है। सपा+कांग्रेस गठबंधन 66, बसपा 22 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से अब तक दर्शाए गए आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस ने 4 सीटे जीत ली हैं और 70 सीटों पर आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल+भाजपा 19, आम आदमी पार्टी 21 और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।

ये भी पढ़े  : कांग्रेस मुक्त भारत का नारा हो रहा है साकार : राज्यवर्धन सिंह राठौर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार ग्रामीण सीट पर हार मिली है। इस पहाड़ी राज्य में भाजपा 49, कांग्रेस 18, अन्य 3 सीटों पर आगे हैं। जबकि, गोवा में कांग्रेस 12, भाजपा 9 और अन्य 2 सीट पर आगे चल रहे हैं। उधर मणिपुर में भाजपा 20, कांग्रेस 19 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर चुनाव हार गए हैं|

Related Articles

Back to top button
Close