खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुलिस की बड़ी कार्यवाई , 12 करोड़ पुराने नोट के साथ 20 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई 11 दिसंबर : देश में आर्थिक क्रांति लाने तथा काला धन को बाहर निकालने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने गत ८ नवंबर, २०१६ को देश में नोटबंदी शुरू किया था। पुराने नोट बैंकों में जमा करने की अंतिम अवधि ३१ दिसंबर, २०१६ दी गई थी। लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद पुराने नोट बदलने में तेजी आई। इस दौरान ठाणे पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के निर्देश पर ठाणे पुलिस ने एक साल में १५ छापे मारे, जिसमें आरोपियों से करीब १२ करोड़ का पुराना नोट बरामद हुआ। इतना ही नहीं इस मामले में कुल २० आरोपियों को भी पकड़ा गया। 

पुलिस का कहना है कि नोट बदलने की अंतिम समय सीमा ३१ दिसंबर, २०१६ समाप्त होने के बाद बाजार में हजार तथा पांच सौ के नोट बदलने का धंधा जोर पकड़ा। कहा जा रहा है कि ठाणे शहर में पुराने नोट बदलने के लिए कालेधन वालों ने दलालों का सहारा लिया। पुराने नोट बदलने के बदले एजेंट अच्छा खासा कमीशन दिया जाता है। मोटी कमाई के लालच में लोगों ने पुराने नोट बदलने का अवैध कारोबार शुरू किया। लेकिन इस मामले को लेकर ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह पहले से ही सचेत थे। उन्होंने तमाम पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था कि पुराने नोट बदलने के अवैध कारोबार का वे पर्दाफाश करे।

बताया जा रहा है कि एक साल के भीतर ठाणे पुलिस ने पुराने अवैध नोट के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की। ठाणे पुलिस ने २६ फरवरी को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ४६ लाख के पुराने नोट, २७ फरवरी को एक आरोपी को गिरफ्तार कर ५० लाख के पुराने नोट, २८ फरवरी को दो को गिरफ्तार कर एक करोड़ २९ लाख, ४ मार्च को एक को गिरफ्तार कर ९६ लाख ९० हजार, ५ मार्च को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक करोड़ ३६ लाख, ६ मार्च को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक करोड़ २५ लाख, १५ मार्च को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ३१ लाख ९८ हजार, २४ मार्च को दो को गिरफ्तार कर ३३ लाख ५० हजार, २९ अप्रौल को एक को गिरफ्तार कर ६६ लाख, १८ मई को तीन को गिरफ्तार कर एक करोड़, २० मई को नाले में ७५०० नोट मिला, १८ जून को एक को गिरफ्तार कर उसके पास से दो हजार का नकली नोट, १८ अगस्त को एक को गिरफ्तार कर ४९ लाख ३९ हजार, ३१ अक्तूबर को एक को गिरफ्तार कर एक करोड़ ५० लाख, १ नवंबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उणके पास से दो करोड़ का नोट बरामद किया गया। इस तरह एक साल के भीतर ठाणे पुलिस ने विभिन्न कार्रवाई में कुल ११ करोड़ ७५ लाख ३८ हजार के पुराने नोट बरामद किए। (हि स)

Related Articles

Back to top button
Close