उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पुलिस के दम पर लग रही अवैध दुकानें, हो रही वसूली

लखनऊ, 18 अप्रैल (हि.स.)। अमीनाबाद क्षेत्र में पुलिस के दम पर सैकड़ों अवैध दुकानें लगायी जा रही है। सड़कों पर सजी दुकानों से पुलिस थाना और चौकी पर तैनात पुलिस वाले रोजाना ही वसूली कर रहे है। ये दावा है भाजपा नेता सज्जाद नकवी का।

भाजपा नेता सज्जाद नकवी ने कहा कि अमीनाबाद में पहले पैदल चलने वालों के लिए सड़कों पर जगह होती रही और महिलाएं खुद को सुरक्षित समझती थी। बदले परिवेश में सड़कों पर अंधाधुंध अवैध रूप से दुकानें सज गयी हैं। जिसको लगाने की अनुमति पुलिस वाले देते हैं और दुकान लगाने वाले लोगों की जेब का सौ रुपया थाना व चौकी तक जाता है।

भाजपा नेता ने कहा कि अमीनाबाद में एक प्लाजा के बाहर सजी जूस की दुकान पूरी तरीके से अवैध है। फल एवं जूस दुकानदार को क्षेत्रीय पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है। इसके कारण से उसे कोई बंद नही कराता है। इसी प्रकार से टैक्सी स्टैण्ड के बाहर लगी दुकानें भी अवैध रूप से लगायी गयी है।

अब उपभोक्ता फोरम तय करेगा मां के दूध की कीमत

इस बाबत थाना अमीनाबाद के थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि दुकानों की अनुमति नगर निगम के कार्यालय से मिलती है। अगर कोई व्यक्ति इसमें थाना पुलिस पर आरोप लगाता है तो यह सरासर गलत है। पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधि के अनुरूप संज्ञानता लेकर पुलिस कार्रवाई करती है। नगर निगम ही दुकानें हटाती है। गाड़ियां उन्हीं के पास है। पुलिस को नगर निगम का सहयोग करती है। अगर भाजपा नेता सीधे पुलिस से बातचीत कर अवैध दुकानों को संज्ञान में दिलाते है तो निश्चित ही कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button
Close