खबरे

पेड़ काटने के खिलाफ ऋषि कपूर पर पर मामला दर्ज

मुम्बई, 20 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई महानगर पालिका ने अभिनेता ऋषि कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ऋषि कपूर पर अपने निवास स्थान पर गैरकानूनी तरीके से एक पेड़ काटने का आरोप लगा है। मनपा ने इसी को लेकर बांद्रा इलाके के पुलिस थाने में ऋषि कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

BMC ने दिया कारण बताओ  नोटिस

ऋषि कपूर बांद्रा इलाके में ही रहते हैं। मनपा ने शिकायत में माना है कि ऋषि कपूर ने पेड़ की छंटनी के लिए इजाजत मांगी थी और उनको पेड़ की छह टहनियों को कट करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उस पूरे पेड़ को ही काट दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनपा ने ऋषि कपूर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया और पेड़ों के संरक्षण को लेकर बने कानूनों की धारा-155 के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

इस पूरे मामले को लेकर ऋषि कपूर की सफाई भी सामने आ गई है। उनका कहना है कि उन्होंने ये काम एक कॉन्ट्रैक्टर को सौंपा है और पेड़ काटने की गलती भी उसकी टीम ने की है। ऋषि कपूर का कहना है कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है और कॉन्ट्रैक्टर से हरजाना भरने को कहा है।

बांद्रा के पाली हिल में स्थित अपने बंगले कृष्णाराज में ऋषि कपूर नए सिरे से निर्माण करा रहे हैं। पुराने बंगले को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। बंगले में पुनर्निमाण को लेकर ऋषि कपूर का अपने इलाके की रेसीडेंस एसोसिएशन के साथ भी टकराव हो चुका है।

Related Articles

Back to top button
Close