उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

प्रदेश में लापता 900 रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में चलेगा अभियान

लखनऊ, 07 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनन्द कुमार ने कहा कि इंटेलीजेंस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के जिलों में सबसे ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों ने ठिकाना बनाया है। जिनमें सर्वाधिक 217 रोहिंग्या अलीगढ़ में पाए गए हैं, तकरीबन 900 रोहिंग्या मुसलमानों अभी भी लापता है, जिनका पता लगाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में रोहिंग्या के रहने की सूचना मिली हैं। इसके अलावा केंद्र से जो लिस्ट प्राप्त हुई, उसमें उनकी संख्या करीब 1200 बताई गई है। अब उस रिपोर्ट के आधार पर लोगों को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश के जिलों की पुलिस से इन लोगों पता लगवाया जायेगा, इसके लिए पुलिस ने काम भी करना शुरु कर दिया है। 

गौरतलब है कि बांग्लादेशियों की शिनाख्त अभी पूरी भी नहीं हो पाई है कि रोहिंग्या मुसलमान भी भारी संख्या में लापता होने की बात सामने आयी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौजूद 307 रोहिंग्या मुसलमान को चिन्हित भी कर लिया गया है, जिनमें सर्वाधिक 217 रोहिंग्या मुसलमान अलीगढ़ में बताए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि अवैध विदेशी नागरिकों को उत्तर प्रदेश से बाहर करने के अभियान में जुटी यूपी पुलिस के सामने रोहिंग्या मुसलमान भी अब चुनौती बनते दिख रहे हैं। अब यह देखना है कि प्रदेश की पुलिस कहा तक सफलता पायेगी। 

Related Articles

Back to top button
Close