खबरे

प्रियंका चोपड़ा की अमेरिका से आईं इन तस्वीरों को घूरना मना है !

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

प्रियंका चोपड़ा ख़ुशमिज़ाज किस्म की इंसान हैं। जमकर काम करती हैं और उससे भी ज़्यादा एंजॉय। और जो भी करती हैं दुनिया से छिपाती नहीं हैं। अपनी  ख़ुशी के हर पल को सोशल मीडिया के जरिये चाहने वालों तक पहुंचा ही देती हैं।

d691611b-710e-48eb-8be8-9acd9c9afb70 (1)

प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं। अपने टीवी शो क्वांटिको और दो हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में। लेकिन जैसे ही उन्हें काम से फ़ुर्सत मिलती हैं, वो मौज-मस्ती के मूड में आज जाती हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजेलिस से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

वो स्वीमिंग पूल में रिलेक्स हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका की कुछ दोस्त भी हैं और साथ में उनकी क्वांटिको की को-स्टार यास्मीन अल मासरी भी हैं। अपने नए ब्रांडेड फोन का ज़िक्र करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि धूप में चमकते लॉस एंजेलिस में शांति के साथ मैं।

प्रियंका का ऐसा अंदाज़ कई बार देखा गया है। जब वो मियामी में छुट्टियां मनाने गई थीं तो वहां भी समंदर में खूब एंजॉय किया था। उन्होंने अपनी पुल साइड ट्रिप का एक वीडियो भी शेयर किया है।

b3d39d59-c4e0-42b3-8d51-1010c5ecc228

वैसे प्रियंका रिलैक्स्ड हैं ये जान कर उनके चाहने वालों को सुकून जरूर मिलेगा क्योंकि पिछले दिनों ऐसी ख़बर आई थी कि उनके प्रोडक्शन की मराठी फिल्म वेंटिलेटर को ऑस्कर के लिए नहीं चुने जाने पर वो मायूस हो गई थीं।

हाल ही में फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की एक लिस्ट जारी की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम आठवां है। प्रियंका चोपड़ा की कुल कमाई 65 करोड़ रूपये आंकी गई।

a35b0d22-4e22-4ec3-a422-5abd51c75e29

Related Articles

Back to top button
Close