खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र – पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे समेत दर्जनों अधिकारियों का हुवा तबादला

दर्जनों पुलिस अधीक्षकों का हुवा पदोन्नति

महाराष्ट्र :  पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे समेत करीब दर्जन भर पुलिस अधीक्षकों (SP) की पदोन्नति कर उनका तबादला कर दिया गया है. इनकी ‘’पुलिस अधीक्षक’’ के पद से “पुलिस उप महानिरीक्षक” के पद पर पदोन्नति की गई है.

जिसमें बृहन्मुंबई परिमंडल -3 के पुलीस उप आयुक्त परमजीत सिंह दहिया का पदोन्नति कर उन्हें महाराष्ट्र, राज्य  के आतंकवाद विरोधी दस्ते का पुलिस उप महानिरीक्षक, उस्माना बाद के पुलिस अधीक्षक नीवा जैन नागपुर शहर के दक्षिण प्रादेशिक विभाग की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त , मुंबई, राज्य खुफिया विभाग के उप आयुक्त राजेन्द्र माने को ठाणे शहर के पूर्व प्रादेशिक विभाग का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त , जालना के पुलिस अधीक्षक विनायक बी . देशमुख को बृहन्मुंबई के पश्चिम प्रादेशिक विभाग का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त , मीरा भाईंदर – वसई – विरार पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ) महेश उ.पाटिल को बृहन्मुंबई के परिवहन का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त , पुणे राजमार्ग सुरक्षा दस्ते के पुलिस अधिक्षक संजय बी . जाधव को ठाणे शहर (प्रशासन ) का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त , मुंबई ,मंत्रालय  सुरक्षा पुलिस उप आयुक्त दीपक साकोरे को पुणे ,रा.रा.पुलिस बल  का पुलिस उप महानिरीक्षक , ठाणे ACB विभाग के पुलिस अधीक्षक पंजाबराव उगले को  बृहन्मुंबई, सशत्र पुलिस ( Local Arms)का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त , बृहन्मुंबई परिमंडल -4 के उप आयुक्त विजय पाटिल को ACB विभाग मुंबई का पुलिस उप महानिरीक्षक,  पालघर के पुलिस अधिक्षक दत्तात्रय शिंदे को बृहन्मुंबई के संरक्षण व सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है. जबकि मीरा भाईंदर – वसई – विरार पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीकांत पाठक का तबादला अभी विचाराधीन है.

Tags

Related Articles

Back to top button
Close