खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर लड़की को बदनाम करने की साजिश , 6 महीने बाद यूपी से गिरफ्तार

नालासोपारा(आर एन सिंह) विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत फेसबुक पर एक लड़की का फोटो पोस्ट करने और एक युवक द्वारा उसे बदनाम करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है| पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को ६ माह के बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है| 
प्राप्त जानकारी अनुसार वैभव सच्चन शर्मा (२५) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का रहने वाला है| शर्मा विरार पूर्व स्थित मनवेल पाड़ा की रहने वाली एक २२ वर्षीय रिता (काल्पनिक नाम) रहती है| रिता (२२) मुख्य रूप से ब्यूटीशियन का व्यवसाय करती है| युवती का एक्टिंग के लिए फोटो लेने के बहाने शर्मा ने रिता से नजदीकी बढ़ाई| गत तीन वर्ष पहले वह युवती से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था,लेकिन रिता ने उसकी मांग को सिरे से नकार दिया| शर्मा के शारीरिक संबंध बनाने के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद उसका दिमाग उसे बदनाम करने की फ़िराक में लग गया| इसी बीच उसने युवती का एक डुप्लीकेट फेसबुक एकाउंट बनाया| इसके बाद उसका फोटो फेसबुक पर उपलोड कर दिया| रिता के नाम का डुप्लीकेट फेसबुक एकाउंट पर उसकी अश्लील फोटो पोस्ट की गयी, जब इस बात की जानकारी पीड़िता को मिली तो उसने १० जुलाई को विरार पुलिस स्टेशन सोशल मिडिया का दुरूपयोग और विनय भंग की शिकायत की गयी| पुलिस ने वैभव सच्चन शर्मा मामला दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू की|
पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद वह उत्तर प्रदेश के लिए फरार हो गया, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी| विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यूनुस शेख के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराश शाखा के पुलिस निरीक्षक सागर वाघ, पुलिस हवलदार अनिल शिंदे और भूषण पाटिल की एक पुलिस टीम गठित की गयी| स्थानिक अपराध शाखा की टीम को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया गया| अन्तोगत्वा ६ माह बाद पुलिस को शर्मा का मोबाईल लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली| विरार पुलिस द्वारा शर्मा को वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है|

Related Articles

Back to top button
Close