खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

बर्फबारी से चिंतित हैं अंगूर के किसान .

मुंबई, 12 जनवरी=  जम्मू-कश्मिर सहित हिमाचल में हो रहे बर्फबारी से नाशिक जिले के निफाड़ सहित अन्य क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान कम हुआ है। उत्तरी दिशा से आ रही थंडे हवा के झोकों से राज्य का तापमान प्रभावित हो रहा है। सोमवार की तुलना में पारा 4.4 अंश सेल्सिअस से गिर गया| कुंदेवाडी में बुधवार का तपामान 5.4 अंश सेल्सिअस दर्ज किया गया।

कृषि संशोधन केंद्र के गेंहू फसल पर बड़े पैमाने पर हिमकण देखने को मिला। ठंड के कारण ग्रामीण अलाव सेकने पर मजबूर हो गए है। बढ़ती ठंड के कारण गेहू, चना, प्याज, लहसण, ज्वार उत्पादक किसानों के चहरे खिल गए है, लेकिन अंगूर उत्पादक किसानों के माथे पर पसीना देखने को मिल रहा है| अंगूर पर भूरी, डाऊनी बीमारी का प्रकोप बरप सकता है।

साथ ही अंतिमचरण पर पहुंच रहे अंगूर के गुच्छों के दाने में दरारे निर्माण होने की स्थिती निर्माण हो गई है| ठंड अगामी चार दिनों तक जारी रहने पर अंगूर उत्पादक किसानों की समस्या बढ़ सकती है। कृषि संशोधन केंद्र के अधीक्षक डा.अनिल पाध्ये ने अगामी दिनों में ठंड में वृध्दि होने की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button
Close