Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

बारामती में शरद पवार के घर के सामने मराठा समाज का धरना

मुंबई, 09 अगस्त (हि.स.)। पुणे जिले में स्थित बारामती में सकल मराठा मोर्चा की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कद्दावर मराठा नेता शरद पवार के घर के सामने गुरुवार को सुबह से ही धरना शुरु कर दिया गया है। यहां मराठा आंदोलनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। यहां किसी तरह की हिंसा की सूचना नहीं है| धरना दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। 

आरक्षण की आंच : मराठों की अपील पर महाराष्ट्र में बंद

मिली जानकारी के अनुसार मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से बारामती में शरद पवार के घर पर धरना दिये जाने की सूचना पहले ही स्थानीय जिला प्रशासन को दी गई थी। इसलिए यहां जिला प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किया गया है। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच मराठा आंदोलनकारियों ने गुरुवार को सुबह 9 बजे बारामती में स्थित शरद पवार के निवास स्थान गोविंद धाम के सामने रास्ते पर बैठकर धरना शुरु कर दिया है| 

Related Articles

Back to top button
Close