Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

बिहार के कुख्यात गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार ,10 करोड़ की फिरौती की मांग..

मुंबई (28 अगस्त): नेपाल के एक बड़े कारोबारी को अगवा कर 10 करोड़ की फिरौती की मांग करने वाले बिहार के कुख्यात गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास सिंह पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि विकास सिंह कुख्यात डॉन बब्लू दुबे के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। क्राइम ब्रांच ने इसे आरकेपुरम इलाके से गिरफ्तार किया है। ये अपराधी तब सुर्खियों में आया जब इसने बिहार के बेतिया कोर्ट परिसर में बब्लू की गोली मारकर हत्या कर दी थी और तब से ये फरार चल रहा था। पुलिस की मानें तो दोनो के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था

आपको बता दें कि विकास और बब्लू ने 25 मई 2016 को नेपाल के बड़े व्यापारी सुरेश कोडिया का अपहरण कर लिया था और 50 करोड़ की फिरौती मांगी थी… लेकिन सुरेश कोडिया को 10 करोड़ लेकर ही छोड़ दिया था।

विकास पर 50 से ज्यादा आपराधिका मामले दर्ज हैं।  बिहार से भागने के बाद अब वो दिल्ली,यूपी और उसके आस पास के इलाकों में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर उसे गिरफ्तार कर लिया।  

Related Articles

Back to top button
Close