Home Sliderखबरेबिहारराज्य

बिहार हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मामला : पीड़ित नाबालिक का आरोप,लड़कियों की सप्लाई अधिकारियों और सफेदपोशों तक !

Bihar.पटना ,21 फरवरी (हि.स.) : बिहार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय मीडिया का एक चर्चित चेहरा के भाई ब्रजेश पांडेय का नाम राज्य में हाल ही में हुए एक हाई प्रोफाइल सेक्स रॉकेट काण्ड में सामने आया है । आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि हाल ही में कमज़ोर वर्ग के एक स्थानीय पूर्व कांग्रेसी मंत्री की बेटी के साथ दुष्कर्म मामले से खुलासा हुए हाई प्रोफाइल सेक्स रॉकेट काण्ड में ब्रजेश पांडेय भी शामिल हैं । सूत्रों ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने के सबूत ब्रहेश पाण्डेय के खिलाफ मिले हैं जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है ।

ब्रजेश पाण्डेय की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है हालांकि इसकी भनक लगते ही वे फरार हो गए सूत्रों के अनुसार राज्य के एक पूर्व मंत्री की बेटी ने अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के बेटे निखिल प्रियदर्शी समेत ब्रजेश पांडेय पर 10 जनवरी को बलात्कार करने तथा सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था जिसमें उसने निखिल और कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय पर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था।

इस तरह चलता हैं ये  रैकेट……

उसका आरोप था कि इस रैकेट से 100 से ज्यादा कॉल गर्ल्स जुड़ी हैं। जांच के आधार पर परत दर परत खुलती गई और कांग्रेस के नेता ब्रजेश पाण्डेय का नाम भी सामने आ गया। पीड़िता का आरोप है कि ब्रजेश और निखिल दोनों दोस्त हैं और पटना में रॉकेट चलाते हैं और आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है उसने यह भी आरोप लगाया कि ब्रजेश निखिल के माध्यम से लड़कियों की सप्लाई अधिकारियों और सफेदपोशों तक को करते थे। इस बीच कमजोर वर्ग के आईजी अनिल किशोर यादव ने बताया कि ब्रजेश पाण्डेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

कौन हैं  ब्रजेश पांडेय ?

उल्लेखनीय है कि ब्रजेश पांडेय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं1 वर्ष 2015 में ब्रजेश पाण्डेय कांग्रेस के टिकट पर गोविंदगंज से चुनाव लड़ा था और 27920 मतों से से चुनाव हार गए थे इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते कहा कि उन्हें ऐसे किसी भी मामले की कोई जानकारी नहीं है ।

Related Articles

Back to top button
Close