खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

बीएमसी के 20 विभागों में 383 सार्वजनिक शौचालय खतरनाक

मुंबई, 4 अगस्त (हि.स.)। मुंबई में कई शौचालय पुराने हैं और इसके साथ ही इन शौचालयों की सफाई ना होने के कारण कई सार्वजनिक शौचालय खतरनाक हो गए है। इस स्थिति काफी खराब हो गई है। मुंबई के सभी शौचालयों की लेखा परीक्षा की गई जिसमें अभी तक 24 विभागों में से 20 विभागों के सार्वजनिक शौचालय की गिनती पूरी हो गई है।

20 विभागों के 934 शौचालय में से 383 सार्वजनिक शौचालय को खतरनाक बताया गया है।बीएमसी कमिश्नर ने जनवरी में मुंबई के सभी सार्वजनिक शौचालयों के जांच के आदेश दिये थे। इस आदेश के बाद अभी तक 20 विभागों में 934 शौचालय की जांच किया गया, इन सभी शौचालय में से 383 सार्वजनिक शौचालय को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। बी, सी, ई और जी-साउथ को छोड़कर सभी विभाग कार्यालयों में सार्वजनिक शौचालयों का लेखा परीक्षा किया गया है।मुंबई में 1415 सार्वजनिक शौचालय हैं, जिनमें से 934 शौचालयों का अब तक ऑडिट किया गया है। 355 शैचालयों का ऑडिट होना अभी बाकी है।

बीएमसी ने खतरनाक शौचालयों को तोड़ने का फैसला किया है। अक्टूबर 2018 से इन शौचालयों को तोड़ने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। खतरनाक सार्वजनिक शौचालय कहां-कहां है।एम-वेस्ट: 158 सार्वजनिक शौचालय,एन विभाग: 70 सार्वजनिक शौचालय,एस विभाग: 49 सार्वजनिक शौचालयऔर डी विभाग: 26 सार्वजनिक शौचालय हैं।

Related Articles

Back to top button
Close