खबरेबिहारराज्य

बेगूसराय : बखरी के अंकित को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिलाध्यक्ष

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के बिहार प्रदेश प्रभारी ने किया अधिकृत

बेगूसराय। बखरी के युवा अंकित कुमार सिंह का कद सियासी गलियारे में लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा नगर महामंत्री अंकित सिंह को अब एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गयी है। जोश से लबरेज अंकित की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ने उन्हें बेगुसराय जिलाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

बखरी में भाजपा को एक अलग पहचान दिलाने की लड़ाई लड़ रहे युवा नेता अंकित सिंह को राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ने जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की है। राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौ सेवा एव संवर्धन इसके संकल्पों में शामिल है। महासंघ का राष्ट्रीय कार्यालय राजस्थान के जयपुर में है। अंकित सिंह को यह जिम्मेदारी महासंघ के प्रदेश प्रभारी गौतम कुमार यादव ने सौंपी है। इस महासंघ के मुख्य संरक्षक चिरंजीव महाराज और राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान गुर्जर हैं। अंकित कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने इस मौके पर सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज को सही दिशा में ले जाने का प्रयास करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close