खबरे

ब्रिक्स देशों के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में भारत का आईआईएससी

नई दिल्ली, 20 फरवरी= ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) के शीर्ष शिक्षण संस्थानों की सूची जारी हुई है। साल 2017 की इस सूची में भारत का केवल एक संस्थान, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु शामिल किया गया है।

एक हालिया रिपोर्ट में ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं को आने वाले समय में दुनिया में सबसे बेहतर इकॉनामी के रुप में बताया गया है। साथ ही इन देशों के सबसे बेहतर शिक्षण संस्थानों की सूची जारी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिक्स देशों के ये शिक्षण संस्थान आने वाले समय में दुनिया का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते हैं। इस सूची में भारत के बेंगलुरु में स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस को जगह मिली है। 22 शिक्षण संस्थानों की सूची में आईआईएससी 14वें पायदान पर है।

Related Articles

Back to top button
Close