Home Sliderउत्तराखंडखबरेराज्य

उत्तराखंड : बद्रीनाथ के रास्ते पर लैंडस्लाइड, करीब 25000 यात्री फंसे!

नई दिल्ली ( 19 मई ): उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश अब यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। शुक्रवार को विष्णुप्रयाग के नजदीक हाथीपहाड़ में पहाड़ी दरकने से बद्रीनाथ हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया। भूस्खलन की वजह से करीब 25 हजार लोगों के रास्ते में फंसे होने की आशंका है। इस भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लोगों को रास्ते में ही रोक दिया। दोपहर तीन बजकर 23 मिनट पर हाथीपहाड़ में अचानक चट्टान टूटकर गिरने के बाद हाईवे का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हाथीपहाड़ में दोनों छोरों पर 500 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे हैं। इस समय हाथीपहाड़ में दोनों छोर पर 500 से अधिक छोटे बड़े वाहन खड़े हैं। हाईवे बाधित होने के बाद प्रशासन ने यात्रा रोक दी है। बदरीनाथ धाम में पहुंचे यात्रियों को फिलहाल वहीं रुकने के लिए कहा गया है, जबकि बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली आदि यात्रा पड़ावों पर रोका गया है। हाथीपहाड़ से बदरीनाथ की ओर फंसे यात्रियों को प्रशासन ने गोविंदघाट गुरुद्वारे में ठहराने की व्यवस्था की है।

प्रशासन के निर्देशों पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने यात्रियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की है। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि गुरुद्वारे में ठहरने व खाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close