खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

भाजपा की आवाज कोई दबाव नहीं सकता-मुख्यमंत्री

मुंबई, 26 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की आवाज अब कोई भी दबा नहीं सकता है। भाजपा की ताकत इस समय इतनी अधिक बढ़ चुकी है। इस तरह की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने भाजपा की ओर से आयोजित तिरंगा एकता यात्रा का समापन करते हुए दी है। 

मुंबई में विपक्ष की ओर से निकाली गई संविधान बचाओ रैली पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अन्य दलों की दुकानें बंद हो गई हैं। इसलिए विपक्ष में दहशत फैली हुई है और अपने -अपने पक्ष की ताकत बढ़ाव करने के लिए इस तरह की रैली कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष संविधान बचाने के लिए नहीं, बल्कि खुद का पक्ष बचाने के लिए संविधान बचाने का नाम देकर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान अक्षुण्ण है और उसे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।

भाजपा मुंबई का विकास करने वाली पार्टी है। इसी प्रकार भाजपा की ओर से गरीब लोगों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब-जब यह लोग विपक्ष में जाते हैं , इसी तरह जाति-जाति व समाज के हर वर्ग में विवाद पैदा कर फिर से सत्ता में लौटने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे अधिक दलित अत्याचार कांग्रेस के राज्य में हुआ है, यह आंकड़े बताते हैं। उन्होंने कहा कि कमला मिल की जमीन इन लोगों बड़ी आसानी से व्यापारियों को दे दी , लेकिन इंदू मिल की जमीन इन लोगों डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के स्मारक के लिए नहीं दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह काम चुटकियों में कर दिया । इस रैली को मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार , विधायक भाई गिरकर ने भी संबोधित किया। 

Related Articles

Back to top button
Close