Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

भाजपा ने पिछड़ों के साथ किया धोखा, भगवाधारी को बनाया मुख्यमंत्री : मायावती

Uttar Pradesh.लखनऊ, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मायावती ने भाजपा पर हमला बोला है। माया ने भाजपा पर पिछड़ों को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण और पिछड़ों को धोखा दिया है। उसने इनका वोट लिया और मुख्यमंत्री की जगह उप मुख्यमंत्री बना दिया।

माया प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने अपना एजेंडा लागू करवाने के लिए भगवा पोशाकधारी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को धोखा देने की वजह से हमने आज शपथ ग्रहण का बहिष्कार करने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि आरएसएस ने कल्याण सिंह को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिरवाने के लिए यूपी का सीएम बनवाया था। भाजपा और आरएसएस वाले पिछड़ों को ज्यादा पसंद नहीं करते।

ये भी पढ़े : योगी की टीम में मोहसिन रजा इकलौते मुस्लिम मंत्री, मिली अहम जिम्मेदारी.

मायावती ने कहा कि केशव मौर्या मुख्यमंत्री बनने के लिए अमित शाह के आगे पीछे घूम रहे थे। मगर जब उन्होंने केशव मौर्या से कहा कि केशव जिसको कहेंगे उसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा तो उसे झटका लगा और वो अस्पताल में भर्ती हो गया। क्योंकि वो खुलेआम विरोध करता, तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाता।

उन्होंने कहा कि विकास की बात की जा रही है। असल मकसद 2019 चुनाव के लिए धुव्रीकरण करना है। इसी को ध्यान में रखकर योगी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close