खबरेस्पोर्ट्स

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के नये कोच बने जूड फेलिक्स

नई दिल्ली, 22 अगस्त : भारत के पूर्व कप्तान जूड फेलिक्स सेबास्टियन भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के नये कोच नियुक्त किये गये हैं। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को उक्त घोषणा की। बता दें कि यूरोप दौरे के लिए पिछले साल जूनियर हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के नौ खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। 

भारत के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने जोर देकर कहा कि हॉकी इंडिया द्वारा पिछले पांच-छह वर्षों में जूनियर स्तर पर शुरू किए गए कार्यक्रम को सही ढंग से संचालित किया जा रहा है। वरिष्ठ टीम में जूनियर खिलाड़ियों को मौका ओलंपिक के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि 2020 और 2024 ओलंपिक खेलों में अच्छे परिणाम लाने के लिए तैयार हॉकी इंडिया के कार्यक्रमों के साथ, मैं इस जूनियर कोर ग्रुप के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने और वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद करता हूं।

जूनियर पुरुष विश्व चैंपियन के अपने खिताब के बचाव के लिए 33 सदस्यीय जूनियर खिलाड़ियों का समूह जूड फेलिक्स के नेतृत्व में प्रशिक्षण करेगा। 

एक खिलाड़ी के रूप में, फेलिक्स भारतीय टीम में काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। हॉकी के विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ उनक् रचनात्मक रवैया ने उन्हें अपने समकालीनों से अलग रखा। फेलिक्स 1995 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए थे और 1993-95 से भारतीय टीम के कप्तान था। उन्होंने 1993 विश्व कप और हिरोशिमा में 1994 में हुए एशियाई खेलों में भी भारतीय टीम का नेतृत्व किया।

इसके अलावा फेलिक्स ने 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 1988 (कोरिया) और 1992 (बार्सिलोना) में दो ओलंपिक खेलों में, 1990 (पाकिस्तान) और 1994 (सिडनी) में दो विश्व कप, 1990 (बीजिंग) और 1994 में (हिरोशिमा) दो एशियाई खेलों, 1985 (ऑस्ट्रेलिया), 1987 (पाकिस्तान) और 1989 (बर्लिन) में तीन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 

Related Articles

Back to top button
Close