खबरेस्पोर्ट्स

हॉकी इंडिया ने जावेद शेख को दी बधाई

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) वर्ल्ड पैनल अम्पायर (आउटडोअर हॉकी) में पदोन्नत होने के लिए जावेद शेख को बधाई दी है। 

मुंबई के 41 वर्षीय शेख ने वर्ष 2000 में एक स्थानीय टूर्नामेंट से अंपायर के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। वर्ष 2002 में, उन्हें राष्ट्रीय अंपायर के तौर पर बुलाया गया था और पोलैंड में 2003 में अंडर-21 निमंत्रण कप में उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय अंपायर के रूप में काम किया था। पिछले दशक में, शेख ने राष्ट्रमंडल खेल,एशियाई खेलों और हेग में 2014 के पुरुष विश्व कप जैसे प्रमुख आयोजनों में अंपायर के रूप में काम किया है। उन्हें 2016 रियो ओलंपिक के दौरान अंपायर के तौर पर बुलाया गया था। 

अपने पदोन्नति पर जावेद शेख ने कहा, “यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है मैं इसे पिछले 15 वर्षों से अपनी कड़ी मेहनत के रूप में देख रहा हूं। एफआईएच वर्ल्ड पैनल अम्पायर (आउटडोअर हॉकी) में होना सम्मान की बात है और मैं हॉकी इंडिया को उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।” 

Related Articles

Back to top button
Close