उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

भ्रष्टाचार के विरोध में 63वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी

लखनऊ, 14 अगस्त : उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ लि. में हो रहे कथित घोटाले व भ्रष्टाचार के विरोध में संस्था के कर्मचारी लगातार डटे हैं। सहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले लक्ष्मण मेला मैदान में सोमवार को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से सहकारी आवास संघ में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की।

यूनियन के अध्यक्ष जनमेजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष मुदित वर्मा पिछले बीस वर्षों से भ्रष्टाचार व कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। जनमेजय ने बताया कि संस्था में उ.प्र. सरकार का 64 प्रतिशत अंशधन लगा हुआ है। इसलिए निदेशक व महाप्रबन्धक की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जानी चाहिए, लेकिन मुदित वर्मा अपने मनमाफिक नियुक्ति कर भ्रष्टाचार व कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

जनमेजय ने आरोप लगाया कि मुदित वर्मा की प्रशासनिक अधिकारियों से सांठ-गांठ है जिससे वह बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व लूट कर रहे हैं। मुदित के मनमुताबिक काम न करने पर कर्मचारियों का निलंबन कर बाहरी कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी जाती है। पिछले तीन वर्षों में वह 22 कर्मचारियों को संस्था से बाहर निकाल चुके हैं।

बीआरडी मेडिकल कालेज में हुए हादसे के विरोध में सपा ने निकाला विरोध मार्च

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल बीते कई दिनों से मुख्यमंत्री जनता दरबार के चक्कर काट रहा है लेकिन सीएम से मुलाकात अभी तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा सीएम के जनता दरबार में दिये गए शिकायत पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस दौरान प्रदर्शन में अमर सिंह, शाहिद हुसैन, राम आश्रम, रामसागर, मायाराम, रमेशचन्द्र त्रिपाठी, गणेशचन्द्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे। 

Related Articles

Back to top button
Close