खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मंत्री पंकजा मुंडे ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को दी बड़ी खुशखबरी,65 की उम्र में रिटायर्ड होंगी अंगणवाडी सेविकाएं

मुंबई, 19 मार्च : -महाराष्ट्र की माहिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। अब राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाएं 60 की बजाए 65 की उम्र में रिटायर्ड होंगी। विधानसभा में इसकी जानकारी देते हुए पंकजा ने कहा कि यह उनकी पुरानी मांग थी जिसे सरकार ने मान लिया है।साथ ही आंगनवाड़ी सेविकाओं को मानधन 4 हजार की बजाए 6500 रूपये मिलेंगे।

गौरतलब है कि सरकार ने पहले उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र 65 से घटा कर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया था। इसका राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध हुआ। पंकजा ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से आंगनवाड़ी सेविकाओं के बच्चों की शिक्षा पर व अन्य सामाजिक स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ने लगा। इसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।हालांकि पंकजा ने कहा कि 60 वर्ष की उम्र के बाद सेविकाओं का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। उनके स्वास्थ्य के आधार पर कार्यकाल के निर्धारण होगा।

आगे पढ़े : तारापुर MIDC अग्निकांड :कंपनी मालिक के साथ दोषी अधिकरियो पर कार्यवाई की मांग, राम भरोसे चल रही थी कंपनी

Related Articles

Back to top button
Close