खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

रत्नागिरी में महिला भक्तों के साथ छेड़छाड़ करने वाले लंपट बाबा गिरफ्तार

मुंबई, 21 सितम्बर : रत्नागिरी स्थित झरेवाडी मठ में महिला भक्तों के साथ छेड़छाड़ करने वाले लंपट बाबा श्रीकृष्ण पाटील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाबा श्रीकृष्ण पाटील के विरुद्ध महिला भक्त ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 

रत्नागिरी स्थित झरेवाडी में श्रीकृष्ण पाटील मठ चला रहा था। पुलिस के अनुसार श्रीकृष्ण पाटील पहले पुलिस विभाग में वाहन चालक पद पर कार्यरत था। पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद उसने बाबागिरी शुरू कर दी थी। झरेवाडी में चल रहे उसके मठ के विरुद्ध छह साल पहले महिलाओं ने शिकायत की थी और बाबा पर महिला भक्तों के साथ अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसलिए मामला दब गया था।

सहकारी बैंक के अध्यक्ष वानखडे ने की आत्महत्या

झरेवाडी की एक महिला ने इस मामले की शिकायत रत्नागिरी शहर पुलिस में की थी जिससे बुधवार रात लंपट बाबा श्रीकृष्ण पाटील को पुलिस ने गिरफ्तार किया।गुरुवार को झरेवाडी ग्राम पंचायत ने बाबा श्रीकृष्ण पाटील के मठ को बंद किए जाने का निर्णय लिया है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close