Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मराठा आरक्षण के लिए युवक ने की आत्महत्या , सुसाइड नोट में लिखा……

मुंबई, 04 अगस्त (हि.स.)। नवी मुंबई के तुर्भे गांव में शनिवार की सुबह माथाडी कामगार अरुण भडाले ने मराठा आरक्षण के लिए फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या करने के पूर्व उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

नवी मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुर्भे गांव में शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब माथाडी कामगार अरुण भडाले (26) ने रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया, वह अविवाहित था। एपीएमसी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय निकम के अनुसार आत्महत्या करने के पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने उल्लेख किया है कि वह आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है| मराठा समाज को आरक्षण नहीं मिलने के कारण उसके लिए नौकरी मिलना मुश्किल है।

आर्थिक परेशानी और मराठा आरक्षण के लिए वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में उसने उल्लेख किया है कि उसे पैसे की जरूरत थी और इसके लिए वह कर्ज लेना चाहता था, पर उसे कहीं से कर्ज नहीं मिला। मराठा आरक्षण के नाम पर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला पुन: गरमा सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close