खबरेमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र : राज्य में कोरोना का कहर जारी , 127 मरीजो की मृत्यु

मुंबई. महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का कहर जारी है .वही कोरोना के चलते शुक्रवार को कोरोना से होनेवाली मौत का शतक लगा है. शुक्रवार को राज्य में 127 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई, जिसमें से 14 मौतें मुंबई में हुई है. राज्य में कुल मृत्यु का आंकड़ा 47599 पहुंच गया है.

भले ही कोरोना के नए मामलों में वृद्धि नहीं हो रही है, लेकिन मौत के बढ़ते आंकड़े चिंताजनक है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के चलते बुधवार को राज्य में 111, गुरुवार को 115 और शुक्रवार को 127 मौतें हुई है. राज्य में कोरोना के 5229 नए मरीज मिले है. जबकि 6,776 मरीज ठीक हो कर घर लौट गए. इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 18,42,587 हो गई है, जिसमें से 17,10,050 लोग कोरोना को परास्त कर चुके हैं. राज्य में फिलहाल 83,859 एक्टिव केसेस है.

आंकड़े ….

मार्च   अप्रैल      मई       जून      जुलाई      अगस्त

161 10,076  41,071 39,683 56,408-  40,265

सितंबर 70,837  अक्टूबर 56,145 नवंबर 30,724

 

————————

 

मनपा  नये मरीज  कुल मरीज  रिकवर    मृत

मुंबई  813  2,84,502  2,59,137 10,871

पालघर   19  14,820 14,305  296

वसई-विरार  53   28,257 26,839  866

बीएमसी कंट्रोल रूम : 1916/104

Related Articles

Back to top button
Close