खबरे

माधुरी दीक्षित बनेंगी आलिया की मम्मी

मुंबई (ईएमएस)। श्रीदेवी के निधन के बाद करण जौहर की फिल्म में उनकी जगह माधुरी दीक्षित को लेने की खबर तो बीते दिनों ही आ गई थी, लेकिन अब चर्चा यह है कि माधुरी के अपोजिट फिल्म में एक्टर कौन होगा? इसके लिए सामने आ रहा है, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर का नाम। धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म शिद्दत को अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट किया जाना था, लेकिन उनके असमय निधन के बाद इसके लिए माधुरी दीक्षित का नाम फाइनल किया गया। श्रीदेवी के साथ संजय दत्त का नाम चुना गया था। अब जब श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित ने ले ली है, तब चर्चा है कि संजय फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। सूत्रों के अनुसार फिल्म में माधुरी के साथ जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर को कास्ट किया जा सकता है। इससे पहले भी माधुरी जैकी और अनिल कपूर के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म में माधुरी दीक्षित आलिया भट्ट की मां का रोल निभाती नजर आएंगी।

कुछ दिन पहले इस फिल्म को लेकर करण जौहर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी। फिल्म का नाम भी शिद्दत की बजाय कुछ और रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close