खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

ओखी चक्रवात से तरबतर मुंबई, वरली सी लिंक बंद वाली अफवाह पर मत दे ध्यान : मुंबई पुलिस

मुंबई, 05 दिसम्बर : मुंबई के समीप स्थित अरबी समुद्र में आए ओखी चक्रवात से जहां मुंबई शहर, उपनगर व आसपास के जिलों मेें बे-मौसम बरसात हो रही है, वहीं आकाश में घनघोर बादल छाए हुए हैं। ओखी चक्रवात की वजह से वरली सी लिंक को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है। इसका खंडन पुलिस विभाग ने करते हुए लोगों से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें।

PICS : राजकीय सम्मान के साथ हुआ शशि कपूर का अंतिम संस्कार , विदाई देने पहुचे सितारे

गौरतलब है कि मुंबई महानगर में ओखी चक्रवात की वजह से बे-मौसम बरसात शुरु हो गई है और मौसम विभाग ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है| ऐसे में अफवाह फैलाई जा रही है कि वरली सी लिंक को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसी अफवाह फैलने पर मुंबई पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मुंबई वालों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close