
इंदौर, 21 अप्रैल (हि.स.)। मुम्बई के खिलाफ 104 रनों की पारी खेलने के बावजूद अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब की हार से निराश सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि मुम्बई के बल्लेबाजों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए उनकी टीम को मात दे दी।
अमला ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। लेकिन मुम्बई इंडियन्स के बल्लेबाजों ने असाधारण रूप से खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने पॉवर प्ले में रनों का जो बड़ा स्कोर बनाया, वह उनकी जीत के लिये महत्वपूर्ण साबित हुआ।’
टॉस जीतकर फायदे में रही टीम : बटलर
उन्होंने कहा कि होलकर स्टेडियम का विकेट आज बल्लेबाजी के लिहाज से उम्दा साबित हुआ और वह इस पर शतक बनाकर बेहद खुश हैं। किंग्स इलेवन पंजाब मौजूदा आईपीएल सत्र में लगातार चार मैच हार चुकी है, जबकि केवल दो मुकाबलों में उसे जीत हासिल हुई है।










