Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

यूपी चुनाव: सोनिया गांधी 20 को करेंगी रायबरेली में रैली.

National. नई दिल्ली, 09 फरवरी=  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी और कांग्रेस के गठबंधन का प्रचार करने का मन बना लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 20 फरवरी को सोनिया गांधी रायबरेली में रैली को संबोधित करेंगी।

हालांकि इससे पहले उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा में प्रचार न करने का फैसला किया था। इसी वजह से पार्टी सूत्रों के अनुसार ये यूपी चुनाव में सोनिया की एकमात्र रैली होगी। इसके साथ ही सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी भी 14 फरवरी से रायबरेली और अमेठी में प्रचार शुरू करेंगी। प्रियंका 14 से 15 फरवरी तक रायबरेली में प्रचार करेंगी। 16 से 18 फरवरी तक अमेठी में प्रचार करेंगी। राहुल गांधी 18 को रायबरेली में रैली करेंगे।

ये भी पढ़े :नारायण साईं को लगा झटका , सुप्रीम कोर्ट ने जमानत अर्जी ठुकराई.

उल्लेखनीय है कि गठबंधन में 105 सीटें कांग्रेस को मिली हैं| साथ ही अमेठी और रायबरेली की ज्यादातर सीटें भी कांग्रेस के ही पास है। हालांकि कुछ सीटों पर विवाद भी है।

गौरतबल है कि सोनिया गांधी पिछले कुछ महीनों से तबयत बिगड़ने की वजह से पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही हैं। पिछले महीने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की जन वेदना रैली में सोनिया गांधी शामिल नहीं हुई थीं। इसके बाद अब संसद की कार्यवाही में शामिल हो रही हैं।

ये भी पढ़े: NSG ने सीखे आतंक से निपटने के आधुनिक तरीके.

Related Articles

Back to top button
Close