खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई क्या पाकिस्तान में है, जो दूध आपूर्ति रोक दी जाएगी : पाटिल

मुंबई, 07 जुलाई (हि.स.)। किसान नेता, सांसद व स्वाभिमानी पक्ष के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने सरकार को 16 जुलाई से मुंबई को होने वाली दूध आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी है। इस पर शनिवार को टिप्पणी व्यक्त करते हुए राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि क्या मुंबई पाकिस्तान में है, जो उसकी दूध आपूर्ति को रोक दिया जाएगा।

किसान आंदोलन को लेकर शेट्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 16 जुलाई से मुंबई को होने वाली दूध आपूर्ति को रोक दिया जाएगा। इसी मुद्दे पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शेट्टी से सवाल पूछते हुए कहा है कि घर का दूध और भाजी रास्ते पर क्यों फेंकी जाए? दूध रोकना किसान आंदोलन की पद्धति नहीं है। कानून हाथ में लेने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शेट्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि महाराष्ट्र के पुणे, नाशिक और अहमदनगर से जो दूध मुंबई आता है, उसकी आपूर्ति ठप कर दी जाएगी और कर्नाटक, गुजरात व हैदराबाद से आने वाले दूध को मुंबई नहीं आने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close