उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मुठभेड़ में पुलिस ने पांच डकैतों को पकड़ा, फायरिंग में गार्ड घायल

लखनऊ, 19 मई (हि.स.)। राजधानी में दिनदहाड़े डकैती के इरादे से घर में घुसे पांच डकैतों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। फायरिंग में घायल सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

CM योगी का कुशीनगर दौरा 25 मई को, अधिकारियों को बांटे दायित्व

गुडम्बा स्थित कालोनी के एक मकान को निशाना बनाते हुए शुक्रवार को पांच नाकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए। पांच लोग घर में घुसने का शक होने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर सीओ गाजीपुर समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और घर को घेराबंदी कर डकैतों को समपर्ण करने को कहा। जवाब में डकैतो ने परिवार को एक कमरे मे बंद कर पुलिस पर गोली चलाना शुरु कर दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। तो वहीं इस गोलीकांड में सुरक्षा कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पांच डकैतों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि जल्द ही पूछताछ कर कई डकैती का खुलासा किया जायेगा। जारी

Related Articles

Back to top button
Close