खबरेविदेश

मुद्दत बाद गूंजी किलकारी, 12 साल बाद हुआ बच्चे का जन्म

ब्राजीलिया (ईएमएस)। ब्राजील के एक सुदूर द्वीप में 12 साल बाद बच्चे का जन्म हुआ है। यहां बच्चों के जन्म देने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। नताल शहर से 370 किलोमीटर दूर फर्नांडो-डी-नोरोन्हा द्वीप में करीब 3,000 लोग रहते हैं। लेकिन यहां कोई प्रसूति वार्ड नहीं है। प्रसव कराने के लिए गर्भवती महिलाओं को मुख्य भूभाग में जाना पड़ता है।

फर्नांडो-डी-नोरोन्हा की एक महिला ने शनिवार को बच्ची को जन्म दिया है। महिला ने अपने नाम का खुलासा किए बगैर बताया कि उसे नहीं पता था कि वह गर्भवती है और यह जानकर वह चकित रह गई। महिला ने बताया, शुक्रवार रात मुझे दर्द हुआ और जब मैं बाथरूम गई तो मैंने अपने पैरों के बीच से कुछ निकलते हुए देखा। इसके बाद मेरे पति आए और उन्होंने उसे उठाया। वह बच्ची थी। मैं चकित रह गई। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। बयान के अनुसार, परिवार को भी महिला के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इतने सालों के बाद इलाके में बच्चा पैदा होने पर स्थानीय निवासी काफी खुश हैं और वह बच्ची को कपड़े और अन्य चीजें दान कर इस परिवार की मदद कर रहे हैं। एक दशक से भी ज्यादा समय द्वीप पर जन्मे बच्चे को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी है।

वे अब परिवार के लिए मदद जुटाने में लगे हुए हैं। बहुत से लोग बच्ची के लिए कपड़े उपहारस्वरूप दे रहे हैं। ब्राजील का फर्नांडो डि नोरोना कई दुर्लभ प्राणियों का घर है। देश का बेहद लोकप्रिय राष्ट्रीय समुद्री उद्यान यहीं पर स्थित है। यहां डॉलफिन, हॉक्सबिल कछुओं और व्हेल के अलावा दुर्लभ पक्षियों को देखा जा सकता है। यूनेस्को ने भी वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा दिया है। यह द्वीप पर्यटकों में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इसी वजह से ब्राजील के कई प्रमुख शहरों से ज्यादा यहां ठहरना ज्यादा महंगा है। इस द्वीप पर पर्यटकों की संख्या को भी सीमित रखने के लिए नियम बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close