खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

यूपी की कर्जमाफी का अध्ययन कर रही है सरकार : देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra.मुंबई, 05 अप्रैल = उत्तर प्रदेश में किस तरह किसानों को कर्जमाफी दी गई है। इसके लिए फंड कहां से लाया जाने वाला है। इन सभी विषयों की जानकारी इकठ्ठा करने का आदेश राज्य के संबंधित सचिव को दिया गया है। इस तरह की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में किसानों की कर्जमाफी के बारे में निवेदन के मार्फत दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को कर्जमाफी देना राज्य सरकार का काम है और वह अपना काम बखूबी समझ रहे हैं, हाईकोर्ट को इस मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य में किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर विपक्ष आक्रामक है और लगातार सभागृह का बॅायकॉट कर रहा है। इतना ही नहीं राज्य सरकार के विरोध में विपक्ष की ओर से राज्यव्यापी संघर्ष यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री ने विपक्ष की संघर्ष यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेता मर्सिडीज गाड़ी से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए उनकी संघर्ष यात्रा ही अर्थहीन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखकर कई प्रभावकारी योजनाएं बनाई हैं और इसका लाभ निकट भविष्य में किसानों को होने वाला है।

ठाणे में आग लगने से पांच गोदाम जलकर खाक

किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए भी सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं, इसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार की ओर जानकारी प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार किसानों को कर्जमाफी दिए जाने का निर्णय लेने वाली है।

Related Articles

Back to top button
Close