उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी में 2 लाख छात्राओं को बनाया जाएगा स्पेशल पुलिस आफिसर

भदोही, 29 दिसम्बर : जिले के स्कूलों और कालेजों में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का बधाई संदेश भेजा गया है। स्कूलों में महिला सुरक्षा से संबंधित पत्रावली व फार्म लिफाफे में भेजे गए हैं। प्रदेश की उच्चतर शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत 2 लाख छात्राओं को ‘शक्ति परी’ बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिन्हें स्पेशल पुलिस आफिसर (SPO) का दर्जा प्राप्त होगा। 

प्रदेश में चलाये गये नारी सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रबन्धक से सम्पर्क कर योजना के विषय में बताया गया था। छात्राओं को भी इस सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में एक महत्वाकांक्षी योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसे शक्ति परी (पावर एन्जेल) का नाम दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के साथ ही उनमें आत्मविश्वास जगाना है। योजना के तहत कुछ चयनित छात्राओं को शक्ति परी के रूप में चिन्हित करके उन्हें विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया जायेगा। इसके साथ ही उनको कुछ अधिकार एवं कर्तव्य भी प्रदान किये जायेंगे। इस प्रकार से बनायी गयी शक्ति परी (पावर एन्जेल) 1090 (वूमेन पावर लाइन) व पीड़ित महिलाओं के बीच कड़ी के रूप में कार्य करेंगी। साथ ही अपने आस-पास की महिलाओं एवं बच्चियों को वूमेन पावर लाइन व उसकी कार्यप्रणाली के बारे में बतायेंगी।

वीमेन पॉवर लाइन के अन्तर्गत पुलिस एवं समाज के मध्य एक कड़ी के रूप में स्कूल एवं कालेज की छात्राओं को शक्ति परी के रूप में जोड़ा गया है, जिनका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति समाज में एक विशेष भूमिका निभाना है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close