खबरे

अपने इस लुक्स को लेकर खूब चर्चाएं बटोर रही है जाहन्वी कपूर

नई दिल्ली (25 अगस्त): बीते दिनों ही फिल्म धड़क के जरिए बॉलीवुड को नई जोड़ी मिली है। हम बात कर रहे हैं जाहन्वी कपूर और ईशान खट्टर की। इस फिल्म ने कमाई बेहद अच्छी की है वहीं श्रीदेवी की लाड़ली बेटी के डेब्यू से हर कोई खुश हैं।

जाहन्वी के डेब्यू से हर कोई खुश है। जाहन्वी इन दिनों अपने लुक्स को लेकर खूब चर्चाएं बटोर रही है। जाहन्वी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। अब लीजिए हाल ही में जाहन्वी ने अपना रैंप डेब्यू भी कर लिया है। जी हां, हाल ही में जाहन्वी ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया है।

दरअसल जाहन्वी ने मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर वॉक किया है। जाहन्वी जाहन्वी डिजाइनर Nachiket Barve के लिए शॉजटॉपर रहीं। जाहन्वी ने ब्लू पिंक लंहगे में गजब दिख रही थी। इस लहंगे के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। जाहन्वी ने अपने हाथों को स्कर्ट की जेब में डालकर रैंप पर वॉक किया। 

बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में जाहन्वी ने रैंप पर एंट्री की। शॉजटॉपर रही जाहन्वी के इस लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। बता दें कि जाहन्वी को लोग फैशन क्वीन भी मानने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close