खबरे

रंग की सफलता के लिये , मां जानकी दरबार पहुंचे अरविन्द अकेला ’कल्लू’

R.yadav MUMBAI : युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला ’कल्लू’ अपनी प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म रंग की सफलता के लिये जगत जननी मां जानकी के दरबार में पहुंचे। जानकी दरबार में कल्लू अपने पिता चुनमुन चौबे व फिल्म की नायिका रितिका शर्मा के साथ पहुंचे थे। जहां पर सभी ने अपनी फिल्म रंग की सफलता के लिये पूजा अर्चना कर मां जानकी से आर्शिवाद लिया ।
kalu
बताते चलें कि भोजपुरी फिल्म रंग का प्रदर्शन 24 फरवरी से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में हुआ है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू और रितिका शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ रितिका, विराज भट्ट, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमाल खान, वैभव राय, पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा, प्रिया पाण्डेय, डॉ यादवेंद्र यादव, श्रद्धा नवल आदि मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीमा सिंह, ग्लोरी मोहन्ता और पूनम गौतम ने भी अपने नृत्यों का जलवा इस फिल्म में बिखेरा है।
रंग के लेखक है सुरेन्द्र मिश्रा, संगीतकार मधुकर आनंद, सिनेमेटोग्राफर जगविन्दर सिंह हुण्डल, संकलन धरम सोनी, मारधाड़ हीरा यादव का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज विश्वकर्मा और कला निर्देशक विजय दास हैं। 
 
 

Related Articles

Back to top button
Close