खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

रेव पार्टी में पुलिस ने मारा छापा , सात लड़कियों सहित 15 लोग गिरफ्तार

मुंबई, 04 अक्टूबर :  नासिक जिले के इगतपुरी में घोटी परिसर में मुंबई-आगरा महामार्ग पर बलायदुरी-शिवारात में स्थित रेन फॉरेस्ट नामक फाइव स्टार होटल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर सात लड़कियों सहित 15 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई मंगलवार की देर रात इगतपुरी पुलिस ने की।

एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस से शिकायत की कि इगतपुरी में घोटी परिसर में मुंबई-आगरा महामार्ग पर बलायदुरी-शिवारात में स्थित रेन फॉरेस्ट नामक होटल में रेव पार्टी चल रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने होटल में छापा मार दिया और पार्टी में शामिल सात लड़कियों समेत 15 लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। 

पुणे में डेंगू का प्रकोप, 3 महीनों में मिले 513 मरीज

पुलिस के अनुसार होटल में युवक व युवतियां नशे की हालत में रेव पार्टी करते मिले। वे कहां से आए हैं, पुलिस इस आशय से संबंधित जांच पड़ताल कर रही है। रातभर चलने वाली पार्टियों से ग्रामीण परेशान हो उठे थे। परेशान ग्रामीणों ने अनेक बार पुलिस से शिकायत तो की, पर कोई कार्रवाई नहीं होने वे उनमें पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त था। अंततोगत्वा मंगलवार रात पुलिस ने होटल पर छापा मारकर रेव पार्टी में शामिल युवक-युवतियों को अपनी हिरासत में लिया।   (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close