खबरेविदेश

लिबर्टी आइलैंड स्मारक ख़ाली कराया गया, महिला इसकी आधार शिला पर चढ़ी

न्यू यॉर्क, 05 जुलाई (हि.स.) । अमेरिका के एक ऐतिहासिक स्मारक लिबर्टी आइलैंड की आधार शिला पर एक महिला चढ़ गई, जिसे तीन घंटों के अथक प्रयास के बाद हटाया जा सका। समुद्र के बीच स्थित इस लिबर्टी आइलैंड सैरगाह स्थल से पिकनिक मनाने आए सैकड़ों लोगों को हटाना पड़ा। होमलैंड सिक्यूरिटी डिपार्टमेंट को स्थानीय पुलिस से मदद लेनी पड़ी। अमेरिकी पार्क पुलिस और स्थानीय पुलिस ने महिला को बार-बार सम्पर्क करने की कोशिश की। 

पार्क पुलिस के सार्जेंट डेविड सोमा के अनुसार महिला के लिबर्टी आइलैंड स्मारक की आधार शिला पर चढ़ने से सार्वजनिक जनजीवन को भले ही कोई ख़तरा नहीं था, लेकिन बार बार प्रयास करने पर भी महिला ने अपने उद्देश्य की जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि सुबह कुछ लोग एक बैनर हाथ में लिए हुए थे, जिस पर ट्रम्प प्रशासन की आव्रजन नीतियों का विरोध किया गया था। 

Related Articles

Back to top button
Close