खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

विट्ठल मंदिर में भक्तों व सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की, महिला सुरक्षाकर्मी घायल

मुंबई, 05 अक्टूबर (हि.स.)। पंढरपुर में स्थित विट्ठल मंदिर में गुरुवार की सुबह दर्शन करने आए भक्तों और सुरक्षाकर्मियों में धक्का-मुक्की हो गई। इस धक्का-मुक्की में एक महिला सुरक्षाकर्मी गर्भगृह में गिर गई और उसके सिर से खून बहने लगा और वह घायल हो गई। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंढरपुर के विख्यात मंदिर में गुरुवार की सुबह से भक्तों की भगवान के दर्शन के लिए कतारें लग गईं। इसी बीच कुछ भक्तों और सुरक्षाबलों के बीच वाद विवाद शुरू हो गया। यह वाद विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। एक भक्त ने मंदिर की महिला सुरक्षा रक्षक को धक्का दे दिया और वह महिला सुरक्षा रक्षक गर्भगृह में जा गिरी। गर्भगृह में रखे पत्थर से उसका सिर टकरा गया और खून बहने लगा। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विट्ठल का दर्शन करने आने वाले भक्तों को महिला सुरक्षा रक्षक आगे चलते रहिए, बोल रही थीं। जिसके कारण वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई और महिला सुरक्षा रक्षक घायल हो गई।

Related Articles

Back to top button
Close