Home Sliderखबरेराज्य

विधानसभा चुनाव : मणिपुर में भाजपा अध्यक्ष शाह की चुनावी सभा.

Assam. इंफाल, 28 फरवरी = मणिपुर के 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चार और आठ मार्च को चुनाव होने जा रहे हैं। पांच राज्यों के साथ अंतिम दौर में मणिपुर में होने वाले चुनावों के लिए राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के साथ ही भाजपा ने भी पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार पहली बार मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंफाल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की माइरंग में परिवर्तन रैली होने जा रही है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आगामी कल बुधवार को भी राज्य में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष की चुनावी रैलियों को यादगार बनाने क लिए मणिपुर प्रदेश भाजपा पूरे जी-जान से लगी हुई है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : स्वास्थ्य विभाग से मिली दवा खाने से स्कूली 30 बच्चे हुए बीमार

भाजपा ने राज्य में गत 15 वर्षों के कांग्रेसी शासन के दौरान विकास न होने और भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में तेज गति से विकास होने और राज्य की केंद्र द्वारा मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए लोगों से फिर से एक बार कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया है। कुल मिलाकर बुधवार को दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के शीर्ष नेतृत्वों की चुनावी जनसभा के चलते राज्य का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्म हो चुका है।

Related Articles

Back to top button
Close