खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

शिवसेना बोली, कई दल होंगे एनडीए से अलग

मुंबई (ईएमएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी है। इस राजनीतिक घटनाक्रम पर शिवसेना ने कहा है कि कुछ और दल एनडीए से अलग होने वाले हैं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, किसी भी दल के भाजपा से लंबे समय तक रिश्ते नहीं चलेंगे। भाजपा अपने सहयोगियों को कमजोर बनाकर रखना चाहती है। इसीलिए वह सहयोगियों के साथ तानाशाही भरा व्यवहार करती है। उन्होंने कहा कि टीडीपी की आंध प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उचित है।

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू को मिलने तक का समय नहीं दिया। यही व्यवहार अन्य घटक दलों के नेताओं से भी किया जाता है। ऐसे में भाजपा के साथ कोई नहीं रहना चाहेगा।

Related Articles

Back to top button
Close