Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कांग्रेस ने इरोम शर्मिला मामले पर चुनाव आयोग से की भाजपा की शिकायत

National.नई दिल्ली, 15 फरवरी = कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए भाजपा द्वारा इरोम शर्मिला को 36 करोड़ रुपये का कथित प्रलोभन दिये जाने के मामले की चुनाव आयोग से शिकायत की है।

मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला जहां मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को हरा कर मणिपुर की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं वहीं भाजपा को भी राज्य में कांग्रेस को सत्ता से हटा कर राज्य में अपनी सरकार बनाना है। आरोप है कि भाजपा ने उनको पार्टी के टिकट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए 36 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी।

हालांकि भाजपा ने इस आरोप का खंडन कर दिया है लेकिन शर्मिला खुद इसकी पुष्टि कर रही हैं। लिहाजा इस 36 करोड़ से शर्मिला और भाजपा के बीच का फायदा कांग्रेस ने उठाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग में कर दी है।

ये भी पढ़े :SC का आदेश एक हफ्ते में तिहाड़ शिफ्ट हो शहाबुद्दीन , वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी सुनवाई.

उल्लेखनीय है कि शर्मिला ने पीपुल्स रीसर्जेंस एंड जस्टिस एलांयस (प्रजा) नामक नई पार्टी का गठन कर इसके बैनर तले 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लेकिन चुनाव आयोग से मान्यता नहीं मिलने की वजह से उनका दर्जा निर्दलीय का ही है। वे खुद इबोबी सिंह की पारंपरिक सीट थाउबल से चुनाव लड़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Close