Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

श्याम जाजू ने वैदिक रीति से मनाया जन्मदिन

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने शुक्रवार को वैदिक रीति से अपना जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर उनके आवास पर यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति देकर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अनिल आर्य ने शाल व महर्षि दयानन्द का चित्र भेंटकर जाजू दम्पति का अभिनन्दन किया। 

वैदिक विद्वान आचार्य गवेन्द्र शास्त्री ने यज्ञ करवाया। प्रतिभा जाजू व श्याम जाजू ने वैदिक मन्त्रोचारण के साथ राष्ट्र की सुख-समृद्धि की भी कामना की। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करते हुए दिल्ली व उतराखण्ड के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि उनका जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित है, वह सदैव निष्काम सेवा करते रहेंगे।

आज सुबह से ही प्रदेश भाजपा के नेता व अनेक संस्थाओं के सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए जुटे हुए थे। आचार्य महेन्द्र भाई, सुरेश आर्य, प्रवेश वाही, संजय सुर्जन, भूपेन्द्र कसंल, सोनिया आहुजा, पुशेष आत्रेय, योगराज शर्मा, जितेन्द्र आर्य आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close